Rishab Shetty: अभिनेता ऋषभ शेट्टी को IIFM में ‘लीडरशिप इन सिनेमा’ अवॉर्ड से नवाजा

 Rishab Shetty: अभिनेता ऋषभ शेट्टी को भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (आईएफएफएम) में ‘लीडरशिप इन सिनेमा अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी कई तस्वीरें शेयर कीं।

ये अवॉर्ड उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया। उन्होंने वैश्विक पटल पर ऐसी भारतीय कहानियों को आगे बढ़ाया जो अपनी जड़ों से जुड़ी होने के साथ ही कला के नजरिए से महत्वाकांक्षी हैं। उन्हें ये अवॉर्ड 13 अगस्त को आईएफएफएम में मिला।

शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया और कहा कि यह अवॉर्ड पाकर वे सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “‘कांतारा: चैप्टर 1’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड और @iffmelbourne 2026 में लीडरशिप इन सिनेमा अवॉर्ड पाकर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “ये सम्मान मेरी पूरी टीम, कन्नड़ सिनेमा और उन संस्कृतियों व परंपराओं के हैं जो हमारी कहानियों को प्रेरित करती हैं। दिल से आभार। #IFFM” शेट्टी पिछली बार “कांतारा: ए चैप्टर 1” में नजर आए थे, जिसे उन्होंने डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया था। ये 2022 में आई “कांतारा” का सीक्वल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *