Ravi Mohan: अभिनेता रवि मोहन फिल्म ‘बेंज’ में आएंगे नजर

Ravi Mohan: अभिनेता रवि मोहन एक्शन थ्रिलर फिल्म “बेंज” की कास्ट में शामिल हो गए हैं। फिल्म का निर्देशन बक्कियाराज कन्नन कर रहे हैं। ये लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स (एलसीयू) का हिस्सा है। लोकेश कनगराज जी स्क्वाड बैनर के तहत कहानीकार और सह-निर्माता के रूप में काम कर रहे हैं।

कनगराज ने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए ये खबर दी। कैप्शन में लिखा था, “यूनिवर्स में आपका स्वागत है @iam_RaviMohan सर।”

मोहन ने पत्नी आरती से अलगाव होने तक सारे अभिनय परियोजनाओं को रोक दिया था। अब जाकर ये खबर बाद आई है।

2009 में शादी करने वाले दंपति के दो बेटे हैं। उन्होंने 2024 में अलग होने की घोषणा की थी। तलाक को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है। कानूनी कार्यवाही फिलहाल चेन्नई फैमिली कोर्ट में चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *