Raja Shivaji: ‘राजा शिवाजी’ के ट्रेलर हुआ लॉन्च, रितेश देशमुख और संजय दत्त छाए

Raja Shivaji: रितेश देशमुख स्टारर और डायरेक्टोरियल ‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन और महेश मांजरेकर जैसे सितारे भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।

ट्रेलर-
3 मिनट 5 सेकंड के इस ट्रेलर में वीरता, युद्ध, एक्शन और इमोशन सभी की झलक देखने को मिलती है। ट्रेलर की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज के बचपन से होती है, लेकिन फिर दिखता है छत्रपति शिवाजी महाराज का शौर्य और साहस से भरा एक योद्धा का रूप, जहां वो मुगलों से मुकाबला करते हैं और स्वराज्य स्थापना के लिए संघर्ष करते हैं। इस ट्रेलर में भव्य एक्शन सीन से लेकर दमदार डायलॉगबाजी तक देखने को मिलती है। ट्रेलर में फिल्म की भारी भरकम स्टारकास्ट भी दिखती है।

ट्रेलर में फिल्म की पूरी कास्ट की झलक दिखती है। अभिषेक बच्चन ने शिवाजी महाराज के बड़े भाई संभाजी शाहजी महाराज की भूमिका निभाई है, जबकि संजय दत्त ने अफजल खान की भूमिका निभाई है। कलाकारों में शाहजी राजे भोसले के रूप में सचिन खेडेकर, जीजाबाई के रूप में भाग्यश्री, बड़ी बेगम के रूप में विद्या बालन, शाहजहां के रूप में फरदीन खान, पंत के रूप में जीतेंद्र जोशी, आदिलशाह के रूप में अमोल गुप्ते और साईं बाई के रूप में जेनेलिया देशमुख शामिल हैं।

रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित ‘राजा शिवाजी’ का निर्माण जियो स्टूडियो और जेनेलिया डिसूजा ने मिलकर किया है। ‘राजा शिवाजी’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *