Priyanka Chopra At Cannes Lions 2026: 1.8 लाख की ड्रेस ने खींचा ध्यान, कान लायंस में छाईं प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra At Cannes Lions 2026: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने कान लायंस 2026 में अपनी दमदार मौजूदगी और शानदार फैशन सेंस से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। क्रिएटिविटी और मार्केटिंग की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में से एक इस फेस्टिवल में प्रियंका का स्टाइल चर्चा का विषय बन गया।

1.80 लाख रुपये की ड्रेस में दिखीं बेहद एलिगेंट

प्रियंका को डेबसी थिएटर में स्टोरीटेलिंग, ओरिजिनैलिटी और अपने विजन पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस खास मौके के लिए उन्होंने डिजाइनर ब्रांड सिल्विया चेरासी की कलर-ब्लॉक्ड हॉल्टर मैक्सी ड्रेस चुनी, जिसकी कीमत करीब 1,80,900 रुपये बताई जा रही है।

इटैलियन फैब्रिक से तैयार इस ड्रेस का कॉलम सिल्हूट इसे बेहद क्लासी और मॉडर्न लुक दे रहा था। वहीं, बैक टाई-अप डिटेलिंग वाली हॉल्टर नेकलाइन ने उनके आउटफिट में ग्लैमर का तड़का लगाया। सादगी और स्टाइल का यह संतुलन प्रियंका के लुक को खास बना रहा था।

35 हजार रुपये की सैंडल्स से पूरा किया लुक

अपने आउटफिट को कंप्लीट करने के लिए प्रियंका ने फ्रेडा साल्वाडोर की लेदर थोंग सैंडल्स पहनीं, जिनकी कीमत करीब 35,574 रुपये है। चूंकि उन्हें मंच पर बातचीत भी करनी थी, इसलिए उन्होंने ओवर-द-टॉप फैशन की बजाय कैजुअल पावर ड्रेसिंग को चुना।

उन्होंने बालों को सॉफ्ट लूज वेव्स में स्टाइल किया और मिनिमल एक्सेसरीज के साथ लुक को एलिगेंट रखा। पिंक नेकलेस और रोलेक्स डे-डेट 40 चॉकलेट डायल घड़ी ने उनके पूरे लुक में लग्जरी का टच जोड़ा।

भारतीय सिनेमा में वापसी को तैयार प्रियंका

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका हाल ही में टीवी सीरीज Citadel के दूसरे सीजन और फिल्म The Bluff में नजर आई थीं। अब वह लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं।

प्रियंका जल्द ही निर्देशक S. S. Rajamouli की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म वाराणसी में दिखाई देंगी। फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। बड़े बजट और भव्य स्तर पर बन रही यह फिल्म 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *