Priyanka Chopra: जन्मदिन पर प्रियंका के फैंस को तोहफा, वाराणसी से का नया लुक आया सामने

Priyanka Chopra: SS राजामौली की मच अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। अब फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का एक नया लुक सामने आया है। इससे पहले उन्हें मंदाकिनी के किरदार में इंट्रोड्यूस किया गया था। अब मेकर्स ने फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का नया लुक जारी किया है।

खुद निर्देशक एसएस राजामौली ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के नए लुक की तस्वीरें साझा की हैं। राजामौली ने प्रियंका की दो तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें एक में वो ब्लैक कलर के आउटफिट में गुस्से में नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में प्रियंका मुस्कुराती हुई उछलती-नाचती दिख रही हैं, इस नए लुक को जारी करते हुए राजामौली ने कैप्शन में लिखा, ‘जब वह मुस्कुराती है तो विनम्र, जब वो ऐसा नहीं करती है, तो आग है। वाराणसी में मंदाकिनी के किरदार में प्रियंका चोपड़ा।’

प्रियंका चोपड़ा का ये नया लुक उनके जन्मदिन के मौके पर जारी किया गया है। कैप्शन से मंदाकिनी के किरदार के बारे में राजामौली की सोच का पता चलता है, जिसमें नजाकत और मजबूती दोनों ही झलकती हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *