Pritam and Pedro: राजू हिरानी की पहली सीरीज, ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का मजेदार टीजर रिलीज

Pritam and Pedro: ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’, ‘3 इडियट्स’, ‘पीके’, ‘संजू’ और ‘डंकी’ जैसी दिलचस्प फिल्में दर्शकों को दे चुके राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी अब ओटीटी की दुनिया में दस्तक दे रहे हैं। उनकी पहली सीरीज ‘प्रीतम और पेड्रो’ को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। इसका टीजर आ गया है।

राजू हिरानी की सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में वीर हिरानी, अरशद वारसी, विक्रांत मैंसी, बोमन ईरानी और मोना सिंह जैसे सितारे हैं। टीजर में मजेदार अंदाज में सभी से मिलवाया गया है। इसी के साथ सीरीज की रिलीज डेट का भी जिक्र है। ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

सीरीज के टीजर में साइबर क्राइम है, कंफ्यूजन है और लोगों के बीच आपसी टकराव है। यह सब गोवा में हो रहा है। सीरीज ‘प्रीतम और पेड्रो’ का टीजर दर्शकों को एक अनोखी दुनिया की मजेदार झलक दिखाता है, जहां डेटा का सामना डंडे से होता है। हंगामा कन्फ्यूजन से मिलता है और दो बिल्कुल अलग-थलग लोग इन सबके बीच फंसे हुए नजर आते हैं। इसमें वीर हिरानी को प्रीतम और अरशद वारसी को पेड्रो के रूप में देखा जाएगा।
एक्टर विक्रांत मैसी का किरदार मार्टिन इस कहानी में और भी ज्यादा दिलचस्पी पैदा करता है। बोमन ईरानी और मोना सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज 03 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *