Prakash Raj: अभिनेता प्रकाश राज ने SIR को रद्द करने की मांग की

Prakash Raj: अभिनेता-कार्यकर्ता प्रकाश राज ने प्रकाश राज ने एसआईआर प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की, उन्होंने आरोप लगाया कि यह सिर्फ वोट हटाने का मामला नहीं है, बल्कि नागरिकों की गरिमा और अधिकारों पर हमला है। बेंगलुरू में एसआईआर के ख़िलाफ सिविल सोसाइटी और सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर काम कर रहे हैं।’

प्रकाश राज ने SIR को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया के दौरान आम नागरिकों के अधिकारों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता का ध्यान रखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “वोटर लिस्ट से आदिवासियों, गरीबों और मुसलमानों के नाम हटा दिए हैं। हमारा विरोध सिर्फ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक सीमित नहीं है, क्योंकि उनके जाने के बाद कोई और आ जाएगा। हम ऐसा नहीं चाहते। हम चाहते हैं कि एसआईआर को खत्म किया जाए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस पूरी प्रक्रिया पर पुनर्विचार करने और SIR को वापस लेने की मांग की। प्रकाश राज पहले भी सामाजिक और लोकतांत्रिक मुद्दों पर अपनी राय सार्वजनिक रूप से रखते रहे हैं। SIR को लेकर विपक्षी दलों और कई नेताओं की ओर से भी सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं, चुनाव आयोग का कहना है कि मतदाता सूची को अपडेट और अधिक सटीक बनाने के उद्देश्य से पुनरीक्षण की प्रक्रिया की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *