Mirzapur Trailer Out: ‘मिर्जापुर’ मूवी के टीजर में जमकर भरे हैं शोले, फुलेरा के सचीव की हुई एंट्री

Mirzapur Trailer Out: मिर्जापुर मूवी’ के टीजर का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। ‘भौकाल’ अब पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और खतरनाक नजर आ रहा है। फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है, जिसने साल के सबसे चर्चित सिनेमाई इवेंट्स में से एक की पहली झलक दिखाकर फैंस का उत्साह चरम पर पहुंचा दिया है। टीजर में कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया की दमदार वापसी देखने को मिलती है, जबकि सत्ता, बदले और खून-खराबे की जंग पहले से कहीं ज्यादा तीखी नजर आ रही है।

प्राइम वीडियो की धमाकेदार वेब सीरीज मिर्जापुर अब फिल्म की शक्ल में थिएटर्स में धमाल मचाने के लिए तैयार है. यह फिल्म जबसे अनाउंस हुई थी, तभी से जनता इसके लिए रेड कार्पेट बिछाए बैठी थी. अब फाइनली मेकर्स ने मिर्जापुर द मूवी का टीजर शेयर कर दिया है और यह टीजर इस बात का इशारा अभी से दे रहा है कि 4 सितंबर को थिएटर्स में क्या धमाका होने वाला है.

मुन्ना भैया की वापसी ने बढ़ाया भौकाल!

मेकर्स ने ‘मिर्जापुर द मूवी’ का पहला टीजर जारी कर दिया है, जिसमें सबसे बड़ा सरप्राइज दिव्येंदु शर्मा की वापसी है। वेब सीरीज में मौत के बाद भी मुन्ना भैया एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

टीजर में पंकज त्रिपाठी के कालीन भैया और अली फजल के गुड्डू पंडित के बीच सत्ता और बदले की जंग की झलक दिखाई गई है। साथ ही कंपाउंडर के किरदार में अभिषेक बनर्जी भी लौट रहे हैं।

एक दिलचस्प एंट्री है ‘पंचायत’ फेम जितेंद्र कुमार की. शायद वह गुड्डू के भाई बबलू के रोल में हैं, जो किरदार वेब सीरीज में विक्रांत मैसी ने निभाया था, क्योंकि मिर्जापुर द मूवी के टीजर में विक्रांत नहीं हैं. कहानी में एक नया किरदार लेकर दमदार एक्टर रवि किशन की भी एंट्री हुई है. भोजपुरी जोन के कलाकार रवि को मिर्जापुर वेब सीरीज में देखने की फैंस की इच्छा फाइनली पूरी होने जा रही है.

टीजर की खास बात यह है कि इसमें कहानी के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि हिंसा, सत्ता संघर्ष और पुराने दुश्मनों की वापसी यह संकेत देती है कि फिल्म का स्केल वेब सीरीज से भी बड़ा होने वाला है। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जिन्होंने वेब सीरीज का भी निर्देशन किया था।

भौकाल अब बड़े पर्दे पर दिखेगा!

‘मिर्जापुर द मूवी’ का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है और सबसे बड़ा सरप्राइज है मुन्ना भैया की वापसी।कालीन भैया, गुड्डू पंडित, कंपाउंडर और अब नए किरदारों के साथ मिर्जापुर की खूनी जंग एक बार फिर शुरू होने जा रही है। टीजर में कहानी का ज्यादा खुलासा नहीं किया गया, लेकिन इतना जरूर साफ है कि इस बार खेल पहले से कहीं बड़ा और खतरनाक होगा।

फैंस के लिए खास बात यह है कि वेब सीरीज में खत्म हो चुका मुन्ना भैया का किरदार फिर नजर आ रहा है। साथ ही रवि किशन और जितेंद्र कुमार की एंट्री ने उत्साह और बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *