Lagaan: सुपरस्टार आमिर खान की ऑस्कर-नामांकित फिल्म “लगान” अपनी 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर 12 जून को देशभर के सिनेमाघरों में फिर से प्रदर्शित होगी। यह फिल्म मूल रूप से 15 जून, 2001 को रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था।
इस ऐतिहासिक खेल ड्रामा में अप्रशिक्षित ग्रामीणों और उनके औपनिवेशिक शासकों के बीच क्रिकेट मैच की कहानी दिखाई गई है। “लगान” को 74वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा श्रेणी में नामांकित किया गया था और इसे समीक्षकों और दर्शकों दोनों से व्यापक सराहना मिली थी।
आमिर खान के प्रोडक्शन बैनर आमिर खान प्रोडक्शंस ने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी घोषणा की। आमिर खान प्रोडक्शंस ने पोस्ट किया कि “एक कालातीत सिनेमा जिसने हर दिल को छुआ। ‘लगान’ की 25वीं वर्षगांठ पर यह फिल्म बड़े पर्दे पर लौट रहा है। 12, 13 और 14 जून को सिनेमाघरों में इस जादू को फिर से महसूस करें”
आमिर खान के अलावा, फिल्म में ग्रेसी सिंह, ब्रिटिश अभिनेता राहेल शेली और पॉल ब्लैकथॉर्न, सुहासिनी मुले, कुलभूषण खरबंदा और राजेंद्र गुप्ता सहित कई अन्य कलाकार भी थे। फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने तैयार किया था और इसमें “घनन घनन”, “मितवा”, “राधा कैसे ना जले” और “ओ री छोरी” जैसे गीत शामिल हैं, जो आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं। फिल्म ने 49वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार सहित आठ पुरस्कार जीते।