Kritika Kamra: अभिनेत्री कृतिका कामरा अपनी अगली फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी, यह फिल्म लेखक पुष्पान मुखर्जी के निर्देशन में बनी पहली फिल्म होगी।
एक प्रेस रिलीज के मुताबिक कृतिका कामरा जून में इस प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करेंगी। कृतिका हाल ही में वेब सीरीज “मटका किंग” और “द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली” नजर आईं थी। इसमें उनके अभिनय को काफी सराहना मिली है, हालांकि कृतिका की नई फिल्म की कहानी को सीक्रेट रखा गया है। लेकिन एक सूत्र ने बताया कि अभिनेत्री की भूमिका “शारीरिक और भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण और रचनात्मक रूप से ताजगी भरी” होगी।
सूत्र ने बताया, “कृतिका फिल्म की दुनिया से तुरंत आकर्षित हो गईं क्योंकि ये उनके पिछले काम से बिल्कुल अलग है। एक ड्रामा होने के नाते, ये फिल्म उन्हें एक कलाकार के रूप में अपार संभावनाएं देती है, और उन्होंने अगले महीने शूटिंग शुरू होने से पहले खुद को किरदार में पूरी तरह ढालने की तैयारी शुरू कर दी है।”
फिल्म का शीर्षक “डम्बल” हो सकता है। पुष्पान मुखर्जी, कुणाल खेमू अभिनीत सीरीज “अभय” के लेखक के रूप में अपने काम के लिए मशहूर हैं, जो ZEE5 पर तीन सीजन तक चला था। उन्होंने “2 स्टेट्स”, “कपूर एंड संस” और “साहो” जैसी फिल्मों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में काम किया है।