Kapil Sharma: कपिल शर्मा के शो में आएंगे समय रैना, फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

 Kapil Sharma: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में वर्ल्ड लाफ्टर डे पर एक स्पेशल एपिसोड टेलीकास्ट होगा, इस एपिसोड में स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना शामिल होंगे। साथ ही फैंस को एक जबरदस्त सरप्राइज भी मिलेगा। कंट्रोवर्सी में घिर चुका एक चर्चित यूट्यूबर भी इस एपिसोड का हिस्सा बनेगा।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के एक स्पेशल एपिसोड के साथ वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया जाएगा। इसके होस्ट कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाएंगे। साथ ही स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया भी इसमें शामिल होंगे।

यह एपिसोड 2 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इसमें सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी एक न्यूज डिबेट वाला एक्ट करेंगे। कपिल शर्मा इस खास एपिसोड के बारे में कहते हैं, ‘हमारे शो को ऑडियंस से जो प्यार मिला है, उससे यही मोटिवेशन मिलता है कि उन्हें फ्रेश और एंटरटेनिंग कंटेंट दिया जाए। वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर नेटफ्लिक्स के साथ एक स्पेशल एपिसोड प्लान किया है, इसमें नेचुरल फन और फुल ऑफ लाफ्टर होगा।’

कपिल शर्मा आगे कहते हैं, ‘इस बार समय और रणवीर अल्लाहबादिया भी इस सेलिब्रेशन को और एंगेजिंग बनाएंगे। बस इतना ही चाहते हैं कि लोग हमारे साथ हंसकर इस दिन को एंज्वॉय करें।’

 

Samay Raina

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *