Jailer 2: फिल्म ‘जेलर 2’ ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 210 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की

Jailer 2: तमिल फिल्मों के मशहूर अभिनेता रजनीकांत अभिनीत ‘जेलर 2’ ने रिलीज के दो दिनों के भीतर दुनिया भर मे बॉक्स ऑफिस पर 210.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसका निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है, जिन्होंने पहली फिल्म का भी निर्देशन किया था। ये फिल्म गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि ने प्रोड्यूस किया है।

फिल्मों के कारोबार पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘सैकनिल्क’ के अनुसार, फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 125.25 करोड़ रुपये और अगले दिन 85.4 करोड़ रुपये की कमाई की कमाई की। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 113.65 करोड़ रुपये रहा है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।

‘जेलर’ में रजनीकांत ने सेवानिवृत्त जेलर मुथुवेल पांडियन की भूमिका निभाई थी, जो सेवानिवृत्त होने के बाद अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन बिताता है। बाद में मूर्ति तस्करी गिरोह की जांच कर रहा उसका ईमानदार पुलिस अधिकारी बेटा लापता हो जाता है और उसे मृत मान लिया जाता है।

फिल्म में राम्या कृष्णन, वसंत रवि, योगी बाबू, मिर्ना मेनन, सुनील और खलनायक की भूमिका निभाने वाले विनायकन भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *