Hunkkaar: फिल्म ‘सैयारा’ से दर्शकों का दिल जीतने वाली अनीत पड्डा अब अपनी आगामी वेब सीरीज ‘हुंकार-द रोर’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसका आज ट्रेलर जारी हो गया है, क्राइम थ्रिलर सीरीज में अनीत पड्डा शोषण के खिलाफ आवाज उठाती हैं। वहीं फातिमा सना शेख इस मामले की जांच करती हैं।
किसने किया अनीत का शोषण?
क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘हुंकार’ जियो हॉटस्टार पर आएगी। अनीत साहसी और निर्भीक मीनू की भूमिका में हैं। 17 साल की मीनू अपने खिलाफ होने वाले शोषण का विरोध करती है। मीनू बापजी पर शोषण का आरोप लगाती है, जो बेहद प्रभावशाली शख्सियत है। मामला पुलिस तक पहुंचता है। फातिमा सना शेख पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। केस की पड़ताल करते हुए कई चुनौतियां मीनू (अनीत) के सामने आती हैं। अपने भी संदेह करने लगते हैं।
मीनू के आरोपों की जांच की कड़ी में कई सनसनीखेज खुलासे होते हैं। मुश्किल वक्त में अपने साथ छोड़ते हैं। मगर, मीनू ऐसे विपरीत हालात में भी साहस का परिचय देती और निर्भीक होकर सच बताती है। फातिमा इस सच को साबित करने के लिए सबूत जुटाती हैं। सीरीज का निर्देशन करण डी कपाडिया, नित्या मेहरा और हीराज मरफतिया ने किया है। इसे बिड़ला स्टूडियोज और अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। प्रियंका चोपड़ा इस सीरीज की कार्यकारी निर्माता हैं।
ट्रेलर जारी करते हुए कैप्शन लिखा है, ‘जब एक लड़की की आवाज टकराएगी समाज की भक्ति से तो जीत किसकी होगी’? ‘हुंकार’ वेब सीरीज 25 सिंतबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में मोहम्मद जीशान अय्यूब, अर्जुन माथुर, रघुबीर यादव और राम कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं।
Jab ek ladki ki awaaz takraayegi samaaj ki bhakti se, tohjeet kiski hogi?
Hotstar Specials: Hunkkaar – The Roar, streaming from 25th September only on #JioHotstar#HunkkaarTheRoarOnJioHotstar⁰⁰Produced by Birla Studios and Applause Entertainment, in association with Purple… pic.twitter.com/HCGcu9voBg
— JioHotstar (@JioHotstar) September 10, 2026