Haunted 3D: फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, जानें कब होगी रिलीज

Haunted 3D: विक्रम भट्ट ने अपनी हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है, इसी के साथ उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है।

2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘1920’ के 18 साल बाद विक्रम भट्ट और आनंद पंडित फिर से एक हॉरर फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म का नाम है ‘हॉन्टेड 3डी’। आज फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ का मोशन पोस्टर कुछ ही देर पहले रिलीज किया गया है, जो काफी डरावना है।

यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मिमोह चक्रवर्ती स्टारर यह फिल्म उन्नत 3डी तकनीक के साथ डर का एक नया अनुभव देने का वादा करती है।

इस हॉरर थ्रिलर में मिमोह चक्रवर्ती, चेतना पांडे, श्रुति प्रकाश, गौरव वाजपेयी, प्रणीत भट्ट और हेमंत पांडे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्देशक विक्रम भट्ट और निर्माता आनंद पंडित ‘1920: हॉरर ऑफ द हार्ट’ की सफलता के बाद एक बार फिर साथ आए हैं। इस प्रोजेक्ट में महेश भट्ट भी बतौर प्रेजेंटर जुड़े हुए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *