Haiwaan: फिल्म ‘हैवान’ का पहला गाना हुआ रिलीज, शान और वानिका नायक ने दी आवाज

Haiwaan: अक्षय कुमार और सैफ अली खान करीब 18 साल बाद बड़े परदे पर साथ नजर आएंगे, फिल्म होगी ‘हैवान’। अक्षय कुमार नेगेटिव रोल में नजर आएंगे तो सैफ अली खान दिव्यांग की भूमिका में। फिल्म का टीजर जारी हो चुका है और दर्शकों को पसंद आया। अब फिल्म का पहला गाना ‘मेरे हीरो है वो’ रिलीज हो चुका है। इस गाने को जावेद अख्तर ने लिखा है।

इस गाने को बहुत ही खूबसूरती से फिल्माया गया है। सैफ अली खान और एक छोटी बच्ची गाने में हैं। सैफ गाने में बच्ची को सुर साधना और गायिकी सिखा रहे हैं, गाना जिस खूबसूरती से फिल्माया गया है, सुनने में भी उतना प्यारा है। इसे शान और वानिका नायक ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है। वहीं, प्रीतम ने इसे कंपोज किया है। गाना पिता-पुत्री के ऊपर है।

फिल्म ‘हैवान’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। बीते दिनों जारी हुए टीजर में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के किरदारों की झलक सामने आई थी। हालांकि, टीजर में कोई डायलॉग नहीं था। मगर, किरदारों का अंदाजा हो गया। आज सामने आए पहले गाने में यह साफ हो गया है कि सैफ इस फिल्म में दृष्टिबाधित दिव्यांग की भूमिका में हैं। बता दें कि यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को रिलीज होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *