Gullak Season 5: वेब सीरीज की दुनिया का चर्चित और पसंदीदा मिश्रा परिवार एक बार फिर आपके मनोरंजन के लिए तैयार है, क्योंकि सोनी लिव का सुपरहिट शो ‘गुल्लक’ एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है। मिडिल क्लास फैमिली की कहानी को सबसे खूबसूरती से दिखाने वाले शो ‘गुल्लक’ के पांचवें सीजन की रिलीज डेट अब सामने आ गई है।
मेकर्स ने आज गुल्लक सीजन 5 का ट्रेलर जारी करते हुए रिलीज डेट से भी पर्दा हटा दिया है। जारी किए गए ट्रेलर में मिश्रा परिवार की झलक देखने को मिलती है। जहां अभी भी छोटी-मोटी नोकझोंक के साथ मिश्रा परिवार का अपनापन बना हुआ है। हालांकि, इस बार मिश्रा परिवार घर का बोझ नहीं बल्कि जिम्मेदारियां निभाने के लिए तैयार है। नए सीजन में कहानी आगे बढ़ती है। इसके साथ ही मेकर्स ने ये स्पष्ट कर दिया है कि ‘गुल्लक सीजन 5’ 5 जून से सोनी लिव पर स्ट्रीम करेगा
इस सीजन में मिश्रा निवास का सिर्फ नवीनीकरण ही नहीं हो रहा है, बल्कि उसे एक नया रूप दिया जा रहा है। नया रंग-रोगन। नया वाई-फाई कनेक्शन। एक परिवार जो धीरे-धीरे बदलते समय के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन बाहर की दुनिया भले ही बदल जाए, घर के अंदर के छोटे-छोटे पल हमेशा यादगार रहेंगे। अन्नू खुद को और परिवार को साबित करने के जाने-पहचाने दबाव से जूझ रहा है। अमन पहले से ज्यादा शांत होकर लौटता है, अपने कुछ राज लिए हुए। शांति को अचानक थोड़ी प्रसिद्धि मिल जाती है।
बिट्टू की मम्मी की ऑनलाइन लोकप्रियता एक ऐसी दुनिया में जहां हर कोई दिखने के लिए बेताब है। वहीं अन्नू की लव स्टोरी भी इस बार देखने को मिल सकती है। इन सभी बदलावों और उथल-पुथल के बीच, गुल्लक सबसे बड़ा सवाल पूछता रहता है – क्या आप कभी सचमुच अपनी जड़ों से आगे निकल सकते हैं?
Kuch sapne naye, kuch zimmedariyan nayi… par apnapan bilkul wahi✨
Lekar zindagi ke sikkon ki khanak, aa rahi hai naye kisson ki Gullak
Gullak Season 5 streaming from 5th June, only on Sony LIV.#NayeHisseNayeKisse #GullakOnSonyLIV #Gullak5 pic.twitter.com/qRElm2dJ8h
— Sony LIV (@SonyLIV) May 20, 2026