Gaurav Khanna: अभिनेता गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों ‘लॉकअप सीजन 2’ में नजर आ रही हैं। इस शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं, हाल ही में आकांक्षा ने बताया था कि उनका और गौरव खन्ना का तलाक हो रहा है। अब नए रिलीज हुए प्रोमो में खुद गौरव खन्ना विजिटर के रूप में शामिल होते नजर आ रहे हैं।
लॉकअप सीजन 2’ के नए प्रोमो में होस्ट फराह खान ‘विजिटिंग आवर्स’ शुरू होने का ऐलान करती हैं, जबकि सभी कंटेस्टेंट्स जेल के अंदर बंद होते हैं। इस अनाउंसमेंट के बाद सभी यह जानने के लिए उत्सुक हो जाते हैं कि पहला विजिटर कौन होगा। फराह कहती हैं, ‘विजिटिंग आवर्स शुरू हो चुके हैं। आज सबसे मिलने आ रहे हैं हमारे पहले विजिटर।’
इसके कुछ ही देर बाद गौरव खन्ना की एंट्री होती है। वह पहले एक कविता सुनाते हैं और फिर सीधे अपनी पत्नी आकांक्षा के पास जाते हैं। इसके बाद वे मुस्कुराते हुए आकांक्षा से कहते हैं- ‘बैंड बजा दिया तूने,’ जिसे सुनकर आकांक्षा इमोशनल हो जाती हैं।
🚨 Gaurav Khanna enters #LockUpp to meet Akanksha Chamola after their divorce was publicly revealed on the show. pic.twitter.com/nQutndjkZ8
— BBTak (@BiggBoss_Tak) July 8, 2026