Ekta Kapoor: फिल्म निर्माता एकता आर. कपूर और अमर बुटाला की नई फिल्म ‘हीरो की हीरोइन’ सात जनवरी 2027 को रिलीज होगी। हॉरर-कॉमेडी फिल्म का निर्देशन साजिद खान ने किया है। फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड प्रस्तुत कर रहा है और इसका निर्माण शोभा कपूर, एकता आर. कपूर और अमर बुटाला ने किया है।
एकता कपूर इससे पहले ‘भूत बंगला’ समेत कई हॉरर-कॉमेडी प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी हैं। ‘हीरो की हीरोइन’ में भी हॉरर, कॉमेडी, रोमांस और मनोरंजन को साथ दिखाया जाएगा।
फिल्म में गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा अभिनय की शुरुआत करेंगे। उनकी मां सुनीता आहूजा भी फिल्म में नजर आएंगी। ‘लापता लेडीज’ में अपनी भूमिका के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री नितांशी गोयल फिल्म में यशवर्धन के साथ मुख्य भूमिका में होंगी।
फिल्म में जेमी लीवर, चंकी पांडे, बृजेंद्र काला और सिमरत कौर रंधावा समेत अन्य कलाकार भी नजर आएंगे।