Ek Din Trailer: फिल्म ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज, दिखाई दी ऑफिस वाली लव स्टोरी

Ek Din Trailer: आमिर खान के बेटे एक्टर जुनैद खान की आगामी फिल्म ‘एक दिन’ का दूसरा ट्रेलर आज रिलीज हुआ, इस फिल्म में उनके साथ साई पल्लवी नजर आएगी। आज सामने आए ट्रेलर में फिल्म की कहानी की झलक मिली है। दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री है। रोमांस है। एक तरफा प्यार है और, एक कोरी काल्पनिक कहानी है।

ट्रेलर की शुरुआत ऑफिस के एक दृश्य से होती है, जुनैद आईटी विभाग में हैं। साई पल्लवी भी उसी ऑफिस में हैं। उनके किरदार का नाम मीरा है। जुनैद खान का किरदार मीरा को मन ही मन पसंद करता है, लेकिन दिल की बात कहने की हिम्मत नहीं है। ऑफिस के टारगेट पूरे होने पर पूरी टीम को यह खुशी सेलिब्रेट करने पर पांच दिन के लिए जापान जाने का मौका मिलता है। यहां जुनैद खान और साई के बीच नजदीकी बढ़ती है। मीरा का साथ पाकर जुनैद की खुशी का ठिकाना नहीं, मगर झोल यह है कि यह खुशी सिर्फ एक दिन की होती है।

जापान पहुंचकर जुनैद को एक खास घंटी के बारे में पता चलता है। दुनियाभर से हारे आशिक इस घंटी को बजाकर अपनी किस्मत आजमाते हैं। जुनैद भी ऐसा करते हैं। दुआं में यहां तक कह देते हैं कि, ‘काश मीरा मेरी हो जाए, चाहें एक दिन के लिए ही सही’। दुआ कबूल होती है। एक दिन के लिए मीरा उनकी होती है।
दअअसल जापान में मीरा की एक बीमारी का पता चलता है, जिसमें इंसान को शॉर्ट टर्म मैमोरी लॉस होता है। उस एक दिन मीरा और जुनैद एक-दूसरे के करीब आते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उस दिन की याद मीरा को कभी नहीं रहेगी। मगर, जुनैद उसी में अपनी जिंदगी जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *