Divyanka Tripathi: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी शादी के करीब 9 साल बाद मां बन गई हैं, 41 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई में जुड़वा बेटों को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को एक्ट्रेस और उनके पति विवेक दाहिया ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया। कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक कोलेब पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है। हमारे बेटे आ गए हैं और जिंदगी अब पहले से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है। मेरे करण-अर्जुन आ गए।” इसके साथ ही उन्होंने फैंस से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि वे पेरेंटहुड के इस नए और खूबसूरत सफर की शुरुआत कर रहे हैं।
पोस्ट में एक प्यारा मैसेज भी शेयर किया गया, जिसमें लिखा था—“हमने भगवान से खुशियां मांगीं और उन्होंने कहा— डबल ले लो। हमें जुड़वा बेटे हुए हैं।”
मार्च में दी थी गुड न्यूज
दिव्यांका और विवेक ने इसी साल मार्च में प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए लिखा था कि 10 साल बाद उनकी जिंदगी में सबसे खूबसूरत ट्विस्ट आया है। उन्होंने इस पल को “खुशी और कृतज्ञता से भरा” बताया था। हाल ही में कपल ने मैटरनिटी फोटोशूट और बेबी शॉवर की तस्वीरें भी शेयर की थीं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।
41 साल की उम्र में मां बनने वाली दिव्यांका के लिए यह पल बेहद खास है। शादी के इतने साल बाद जुड़वा बेटों का जन्म उनके जीवन का सबसे खुशीभरा अध्याय बन गया है।
‘मेरे करण-अर्जुन आ गए’
इसके साथ कपल ने कैप्शन में लिखा, ‘आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। ‘द बॉयज’ आ गए हैं और जिंदगी पहले से कहीं ज़्यादा खूबसूरत लग रही है। मेरे करण अर्जुन आ गए। दिव्यांका और मैं माता-पिता बनने के इस नए और अद्भुत अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं, इसलिए हमें आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।’