Daler Mehndi: दलेर मेहंदी विवाद, समर्थन में उतरे अनुपम खेर

Daler Mehndi:  उत्तराखंड में कुंजापुरी मेले के दौरान पंजाबी गायक दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, अब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी दलेर मेहंदी के समर्थन में उतर आए हैं।

प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेताअनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर कहा कि वह दलेर मेहंदी को पिछले 20 से 30 वर्षों से जानते हैं। उनके मुताबिक, जहां तक उनकी जानकारी है, दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते और पिछले दो-तीन वर्षों से उनकी तबीयत भी ठीक नहीं चल रही है।

अनुपम खेर ने उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर किसी कलाकार की परफॉर्मेंस को लेकर नाराजगी थी, तो उनसे निजी तौर पर भी बात की जा सकती थी। सबके सामने इस तरह बात करना जरूरी था क्या? उन्होंने यह भी कहा कि संभव है कि दलेर मेहंदी ने लिप-सिंक किया हो, लेकिन इससे सार्वजनिक मंच पर उनके साथ इस तरह पेश आने को उचित नहीं ठहराया जा सकता।

अनुपम खेर ने मनोरंजन जगत के दूसरे कलाकारों से भी दलेर मेहंदी के समर्थन में आवाज उठाने की अपील की है।

दरअसल, टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में आयोजित कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी की प्रस्तुति के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल ने उनकी परफॉर्मेंस पर सवाल उठाए थे। मंत्री ने उन पर नशे में होने के आरोप भी लगाए, जबकि दलेर मेहंदी के समर्थन में आए कलाकारों ने उनकी सेहत का हवाला दिया है
अब सवाल यह है कि क्या यह विवाद कलाकार के सम्मान का मुद्दा है या कार्यक्रम में प्रस्तुति की गुणवत्ता और जिम्मेदारी का? फिलहाल, इस मामले पर मनोरंजन जगत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *