Brown Trailer: सीरीज ‘ब्राउन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, हत्या की छानबीन करती दिखी करिश्मा कपूर

Brown Trailer: करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज किया, पिछले कुछ वर्षों में उन्हाेंने ओटीटी पर भी कदम रखा है। कुछ सीरीज का हिस्सा बनी हैं। जल्द ही उनकी एक सस्पेंस थ्रिलर सीरीज ‘ब्राउन’ रिलीज होगी, इस सीरीज का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है।

सीरीज ‘ब्राउन’ के ट्रेलर की शुरुआत एक हत्या से होती है, इसकी छानबीन की जिम्मेदारी पुलिस ऑफिसर बनीं करिश्मा कपूर को दी जाती है, यह केस को सुलझाना आसान नहीं है। इस केस को सुलझाने के अलावा करिश्मा कपूर के किरदार की जंग अपने अतीत से भी है। वह अतीत की किसी घटना के कारण आज तक परेशान हैं। सीरीज में हेलन को भी दर्शक काफी वक्त के बाद देखेंगे। ट्रेलर में उनके अभिनय की झलक दिखती है, जो दर्शकों को चौंका सकती है।

सीरीज ‘ब्राउन’ में करिश्मा कपूर के किरदार का नाम रीता ब्राउन है। वह एक तेजतर्रार पुलिस ऑफिसर है, जो अपने आस-पास की दुनिया से ऊब चुकी है। इसके साथ ही वह शराब की लत से जूझ रही है। लेकिन वह पुलिस के अपने फर्ज को अच्छे से निभा रही है।

वेब सीरीज ‘ब्राउन’ में करिश्मा कपूर, हेलन के अलावा सोनी राजदान, सूर्या शर्मा और जीशु सेनगुप्ता भी नजर आएंगे। जीशु सेनगुप्ता बंगाली सिनेमा के चर्चित एक्टर हैं। सीरीज की कहानी में भी बंगाल का बैकग्रांउड नजर आता है।
यह सीरीज 5 जून को जी5 पर स्ट्रीम होने वाली है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *