Bhai Tera Star Hai: टीवी शोज से मशहूर हुए राघव जुयाल अब बड़े पर्दे पर मुख्य अभिनेता के रूप में नजर आने वाले हैं। उनकी आने वाली नई फिल्म का नाम ‘भाई तेरा स्टार है’ है, जिसका मजेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है, कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
‘भाई तेरा स्टार है’ का मजेदार ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर में राघव लंदन में रहने वाले एक ऐसे एक्टर के रोल में हैं, जो काम पाने के लिए संघर्ष कर रहा है। फिल्म की ताकत राघव जुयाल का स्वाभाविक मजाकिया अंदाज और उनकी दमदार कॉमिक टाइमिंग है। ट्रेलर के कई सींस काफी मजेदार हैं, जिनमें राघव की एनर्जी देखने लायक है।
राघव ने कई लोगों से उधार ले रखा है। जब लोग अपने पैसे मांगते हैं, तो वह अपनी एक्टिंग के दम पर झूठी कहानियां बनाता है और बचने के तरीके ढूंढता है। कर्जों से निपटने का उनका यह अंदाज बेहद मजेदार है। फिल्म में राघव को कर्ज देने वाले एक व्यक्ति का किरदार मशहूर अभिनेता संजय कपूर निभा रहे हैं।
फिल्म में राघव जुयाल और संजय कपूर के साथ-साथ चंदन रॉय सान्याल, निहारिका एन, निकी अनेजा वालिया और विकल्प मेहता जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म 30 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है।
RAGHAV JUYAL BRINGS COMEDY & CHAOS TO THE BIG SCREEN – 'BHAI TERA STAR HAI' TRAILER OUT NOW – 30 JULY 2026 RELEASE… After earning widespread acclaim for his performances in #Kill and #BadsOfBollywood, #RaghavJuyal returns in a completely new avatar with #BhaiTeraStarHai, an… pic.twitter.com/IxBgEfXtuY
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 9, 2026