Bandar Trailer: बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ का ट्रेलर रिलीज, जेल में हुए कैद

Bandar Trailer: बॉबी देओल करियर की दूसरी पारी में लीक से हटकर किरदार कर रहे हैं। अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म ‘बंदर’ में बॉबी देओल एक बार फिर से इंटेंस रोल में दिख रहे हैं, फिल्म के ट्रेलर में उनके किरदार में कई शेड्स नजर आ रहे हैं।

फिल्म ‘बंदर’ के ट्रेलर की शुरुआत बॉबी देओल के किरदार के साथ होती है, जो कम उम्र की लड़कियों को डेट करता है। लेकिन एक लड़की से मुलाकात उसकी जिंदगी बदल देती है। उसे सलाखों के पीछे धकेल देती है। बॉबी देओल का किरदार खुद को बेगुनाह कहता है, लेकिन कोई उसकी नहीं सुनता है।

‘बंदर’ के ट्रेलर को देखकर लगता है कि यह कहानी दुष्कर्म के झूठे आरोप पर आधारित है। बॉबी का किरदार इस वजह से जेल भी जाता है। जेल के बुरे अनुभवों से वो गुजरता है। अपने किरदार में बॉबी काफी रम हुए नजर आते हैं। अलग-अलग सिचुएशन में उनकी एक्टिंग असर छोड़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *