Awarapan 2: ‘आवारापन 2’ के निर्माताओं ने आज इमरान हाशमी की फिल्म का पहला गाना ‘जुनून’ रिलीज कर दिया है। इस गाने को गायक सुबोध शर्मा ने गाया है, इस गाने के बोल शहीद कादरी ने लिखे हैं और मिथुन ने कंपोज किया है।
आज इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की आगामी फिल्म ‘आवारापन 2’ का पहला गाया ‘जुनून’ रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में इमरान हाशमी से लेकर दिशा पाटनी और श्रेया सरन की खास झलक देखने को मिली। इमरान ने इंस्टाग्राम पर अपने इस गाने को साझा किया और कैप्शन में लिखा, ‘इस आवारापन के जुनून में होना है तबाह।’
फिल्म ‘आवारापन 2’, 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में इमरान हाशमी और दिशा पटानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, इस फिल्म में श्रिया सरन का भी अहम रोल है
Iss Awarapan ke JUNOON mein hona hai tabaah 🕊️#VeJunoon song out now.#MukeshBhatt @visheshb7 @therealemraan @DishaPatani @azmishabana18 @nitinrkakkar @mithoon11 @quadri_sayeed #AnirudhRawal @suvindervicky @vijayantkohli @mudassarkhan1 @VisheshFilms pic.twitter.com/71AzcB7gFj
— Sony Music India (@sonymusicindia) July 7, 2026