Awarapan 2: ‘आवारापन 2’ की रिलीज डेट आई सामने, इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगी यह एक्ट्रेस

Awarapan 2:  29 जून 2007 में रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन’ के सीक्वल ‘आवारापन 2’ की रिलीज डेट सामने आ गई है, इसी के साथ मेकर्स ने इस फिल्म की मुख्य अभेनेत्री के नाम से भी पर्दा उठा दिया है।

इमरान हाशमी इस फिल्म में फिर से शिवम का किरदार निभाएंगे, प्रमोशनल पोस्टर में एक हाथ का क्लोज-अप दिखाया गया है, जिसमें चिड़िया का टैटू बना है। यह टैटू आजादी और मुक्ति की भावना को दिखाता है। इस सीक्वल में दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिका में इमरान हाशमी के साथ काम करेंगी, यह दिशा पटानी का विशेष फिल्म्स के साथ पहला प्रोजेक्ट है।

‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026 को देश-विदेश के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर पड़ रहा है।  फिल्म को लेकर निर्माता विशेष भट्ट ने कहा, ‘आवारापन एक गहरा एहसास है, जो बड़े पर्दे के लिए ही बना है। इसमें शानदार जगहों पर शूटिंग, बड़े सीन, मजबूत किरदार और अच्छा संगीत होगा। इमरान हाशमी शिवम के किरदार में पूरी तरह फिट हो गए हैं। अब दिशा पाटनी के जुड़ने से फिल्म में नई जान आ गई है।’

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *