Anil Kapoor: अनिल कपूर ने फिल्म ‘नायक’ के 25 साल पूरे होने का मनाया जश्न

Anil Kapoor:  अभिनेता अनिल कपूर ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए अपनी फिल्म ‘नायक’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। फिल्म के रिलीज के 25 साल पूरे होने के मौके पर उन्होंने ये वीडियो साझा किया।

इस फिल्म का निर्देशन एस. शंकर ने किया था। इसमें रानी मुखर्जी और अमरीश पुरी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। ये फिल्म सात सितंबर, 2001 को रिलीज हुई थी और इसमें अभिनेता अनिल कपूर ने शिवाजी राव की भूमिका निभाई थी।

अनिल कपूर ने सोमवार को अपने ‘इंस्टाग्राम’ हैंडल पर ये पोस्ट साझा की और बताया कि उन्हें ये फिल्म करने के लिए किस बात ने प्रेरित किया था।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “नायक के 25 साल। शिवाजी राव के किरदार ने मुझे सिर्फ इसलिए आकर्षित नहीं किया था कि ये एक आम आदमी से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर था। बल्कि इसलिए कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उसने अपनी शक्ति का इस्तेमाल लोगों की जिंदगी में बदलाव लाने के लिए किया।”

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी और इसे फ्लॉप घोषित किया गया था, लेकिन बाद में ये एक ‘कल्ट क्लासिक’ फिल्म के रूप में उभरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *