Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर अपने देसी अंदाज से फैंस को सरप्राइज दे रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म Welcome to the Jungle का भोजपुरी टच वाला गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है।इस गाने में अक्षय, भोजपुरी स्टार Akshara Singh के साथ जबरदस्त केमिस्ट्री और एनर्जी भरा डांस करते नजर आ रहे हैं। धोती-कुर्ता, लंबे बाल और देसी स्टाइल में अक्षय का अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
गाने के बोल भी पूरी तरह मस्तीभरे और देसी फ्लेवर से लबरेज हैं—“तोहर लागल बा दिलवा प्लेबॉय से, रगड़ के नहला देब साबुन से…” वहीं अक्षय का डायलॉग—“तनी पास आवा नॉटी गर्ल”—फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।
क्यों भोजपुरी की ओर किया रुख?
अक्षय कुमार आने वाली मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू जंगल में इस बार बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं. माना जा रहा है कि सिर्फ गाना ही नहीं बल्कि,खबर है कि अक्षय कुमार इस फिल्म में एक भोजपुरी स्टार का किरदार निभा रहे हैं, जो कहानी में कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएगा, अपने रोल को रियल बनाने के लिए उन्होंने अक्षरा सिंह की मदद भी ली है।
फिल्म की कहानी एक ऐसे भोजपुरी एक्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो छोटे पर्दे और देसी फिल्मों से निकलकर इंटरनेशनल सिनेमा तक पहुंचता है. इस सफर में उसकी जिंदगी में जो कॉमेडी, गड़बड़ियां और और मजेदार ट्विस्ट आते हैं, वही फिल्म का असली मजा होने वाला है।
फिल्म 26 जून को थियेटर में रिलीज होगी. अक्षय के साथ फिल्म में सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता समेत बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार एक साथ नजर आएंगे।
Agar aapki zindagi thodi zyada hi ghis rahi hai toh it’s time to switch the vibe with #GhisGhisGhis 🧼🔥
Song Out Now : https://t.co/vNgTizYNWp#WelcomeToTheJungle, the chaos begins in cinemas from 26th June, 2026 🍿 pic.twitter.com/rFZYXCgDkR
— Akshay Kumar (@akshaykumar) May 25, 2026