Akanksha Chamola: “मां बनने की भावना मेरे अंदर नहीं” तलाक की चर्चाओं के बीच आकांक्षा चमोला ने खोले कई राज

Akanksha Chamola: टीवी अभिनेता गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ‘लॉकअप2’ रियलिटी शो में अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोल रही हैं। हाल ही में उन्होंने मां न बनने के अपने फैसले के बारे में बताया। इसी वजह से उनका और गौरव का रिश्ता भी खत्म होने के कगार पर है। आकांक्षा ने ‘लॉकअप 2’ में ही बताया था कि वह और गौरव अलग रहे हैं और उनका तलाक होने वाला है।

लॉक अप’ सीजन 2 के एक एपिसोड में आकांक्षा शो के दूसरे प्रतियोगियों श्रेया कालरा और सूफी मोतीवाला अपने तलाक के बारे में बात कर रही थीं। आकांक्षा ने बताया कि बहुत पहले ही अहसास हो गया था कि मां बनने की भावना उनके अंदर नहीं है। पति गौरव खन्ना को भी यह बात बता दी थी। लेकिन अब गौरव को बच्चा चाहिए, लेकिन आकांक्षा को बच्चा नहीं चाहिए।

वह कहती हैं, ‘गौरव बच्चे चाहते हैं। लेकिन मैं उन्हें बच्चे नहीं दे सकती हूं, मैंने बहुत पहले ही साफ कर दिया था कि मेरे अंदर मातृत्व की भावना नहीं है। जब मुझे अहसास हुआ कि मैं इसके लिए नहीं बनी हूं, तभी मैंने कह दिया था कि मैं मां नहीं बनूंगी। मैंने गौरव से यहां तक कह दिया कि अगर वह मुझे छोड़ना चाहते हैं, तो छोड़ सकते हैं।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *