Ajay Devgn: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ का नाम बदला, अब ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’

Ajay Devgn: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने सोमवार को ‘दृश्यम’ सीरीज की तीसरी फिल्म का नाम ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ होने का ऐलान किया। ये फिल्म दो अक्टूबर को रिलीज होगी, ये फिल्म मोहनलाल की इसी नाम की मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक है।

इसमें अजय देवगन विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे। विजय एक आम आदमी है, जो परिवार को बचाने के लिए एक हादसे में हुई मौत के बाद किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाता है। मोहनलाल अभिनीत मलयालम संस्करण का तीसरा भाग मई में रिलीज हुआ और पहले ही बड़ी सफलता हासिल कर चुका है।

अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, “हर इंसान का नजरिया अलग होता है… मेरे लिए मेरा परिवार ही सब कुछ है। #दृश्यमदकंक्लूजन दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में।” हिंदी संस्करण का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है, जिन्होंने पिछले भाग का भी निर्देशन किया था।

फिल्म को स्टार स्टूडियो18 और पैनोरमा स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये फिल्म दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। तब्बू, रजत कपूर और श्रिया सरन फिल्म में अपने पुराने किरदारों को दोबारा निभाएंगे। वहीं, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत फिल्म की नई स्टार कास्ट में शामिल हुए हैं।

‘दृश्यम’ 2015 में रिलीज हुई थी। ये 2013 में आई मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम’ का हिंदी रीमेक थी, जिसे जीतू जोसेफ ने लिखा और निर्देशित किया था। इस थ्रिलर फिल्म का आधिकारिक तौर पर सात भाषाओं में रीमेक बनाया जा चुका है, जिनमें तमिल और तेलुगु भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *