Shopping APP: दिल्ली में अनोखा स्टार्टअप वायरल ‘Carry Men’ सर्विस, शॉपिंग अब बनेगी और भी आसान

Shopping APP: क्या आप भी जमकर शॉपिंग करते हैं, लेकिन भारी सामान उठाते-उठाते थक जाते हैं तो अब आपके लिए है बड़ी राहत की खबर दिल्ली के बाजारों में अब शुरू हो गई है एक खास सर्विस,जहां आपको खुद सामान उठाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जी हां, अब आप आराम से शॉपिंग का मज़ा लीजिए और आपका सामान उठाने का जिम्मा उठाएंगे प्रोफेशनल ‘Carry Men’। यह सर्विस खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो ज्यादा खरीदारी करते हैं या परिवार के साथ शॉपिंग पर जाते हैं। तो अगली बार जब भी बाजार जाएं, थकने की चिंता छोड़िए और इस नई सर्विस का जमकर फायदा उठाइए.

क्या है ‘Carry Men’ सर्विस?
यह एक ऐसी सर्विस है जिसमें आपको शॉपिंग के दौरान सामान उठाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Carry Men आपके साथ-साथ बाजार में चलेंगे और आपके बैग और सामान उठाएंगे लंबी लाइनों में खड़े होने में मदद करेंगे आपको आराम करने के लिए फोल्डिंग कुर्सी देंगे मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराएंगे मेट्रो गेट तक सामान सुरक्षित पहुंचाएंगे
यानी कैरीमैन न सिर्फ ग्राहकों के साथ दुकान तक जाएंगे बल्कि, खाने की लंबी लाइनों में लगने, मेट्रो गेट तक सामान सुरक्षित पहुंचाने और बैठने की जगह ढूंढने में भी बेहद ही मदद करेंगे.

किनके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद
यह सर्विस खासतौर पर बुजुर्ग लोगों ,गर्भवती महिलाओं,छोटे बच्चों के साथ शॉपिंग करने वाले परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।इसके अलावा बच्चों के लिए प्रैम (stroller) की सुविधा भी मिलेगी अतिरिक्त शुल्क के साथ ₹79 प्रति आधा घंटा 1 से 4 घंटे तक के पैकेज उपलब्ध एक Carry Man करीब 12 किलो तक वजन उठा सकता है

कहां शुरू हो रही है ये सुविधा?
इस सर्विस की शुरुआत फिलहाल Lajpat Nagar Market से की जा रही है, जो दिल्ली के सबसे पॉपुलर शॉपिंग हब्स में से एक है।
आने वाले समय में इसे दिल्ली के अन्य बड़े बाजारों में भी शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *