Delhi Rain: दिल्ली-एनसीआर में बारिश शुरू, भीषण गर्मी और उमस से राहत

Delhi Rain:  दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शुक्रवार सुबह बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। बारिश के चलते गर्मी और उमस की मार झेल रहे लोगों को राहत मिली है। आने वाले दिनों में भी मौसम सुहावना रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, पूरे सप्ताह आसमान पर बादलों का डेरा रहेगा। हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।

IMD ने 24 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। 29 जुलाई तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मानसूनी गतिविधियां कमजोर होने से तेज बारिश की संभावना कम है। बादलों की मौजूदगी और हल्की फुहारों से तापमान नियंत्रित रहेगा।

दिल्ली में अगले छह दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 24, 25, 27 और 28 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में 24 जुलाई को सुबह से दोपहर के बीच 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *