Delhi News: दिल्ली में आज आसमान साफ रहने का अनुमान लगाया है और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, मौसम विभाग ने ये जानकारी दी।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 1.6 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से 0.1 डिग्री ज्यादा है।
रविवार शाम साढ़े पांच बजे ह्यूमिडिटी 31 प्रतिशत दर्ज की गई, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शाम चार बजे हवा की गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई, जिसमें वायु गुणवत्ता सूचकांक 144 था।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यीआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।