CJP Protest: CJP का देशव्यापी प्रदर्शन का एलान, बड़ी संख्या में छात्रों से शामिल होने की अपील

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) देशभर में कल पुलिस बर्बरता के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगी, सीजेपी ने अपील की है कि छात्र संघों को हर जिले में एकत्र होकर छात्रों की मांगें पढ़नी होंगी। अनुमति व व्यवस्था करनी होगी। सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने लोगों को संबोधित करते हुए दावा किया कि सरकार के प्रतिनिधियों ने जंतर-मंतर पर आने से मना कर दिया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अभी भी मंत्री जितेंद्र सिंह बोल रहे हैं कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के घर पर बातचीत के लिए बुलाया, आशुतोष ने जनता से हामी भरवाते हुए पूछा कि जाना चाहिए की नहीं।

cjp ने अपनी दो शर्तें बताते कहा कि पहली शर्त यह है कि यह बैठक जेपी नड्डा के घर पर नहीं होगी। यह मीटिंग जंतर-मंतर पर होगी या किसी न्यूट्रल जगह पर होगी। दूसरी शर्त रखी कि सरकार को ठोस बात करनी होगी, बताना होगा कि कब तक मांगें पूरी होंगी।

CJP Protest:

बता दे कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *