BRICS Summit: नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले ‘एक जिला, एक उत्पाद’ (ODOP) प्रदर्शनी के जरिए भारत की स्थानीय कला, हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों की समृद्ध विरासत की झलक देखने को मिल रही है। प्रदर्शनी में देश के अलग-अलग हिस्सों से जुड़े विशिष्ट उत्पादों और कारीगरों के हुनर को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है।
प्रदर्शनी का उद्देश्य भारत के स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक कारीगरी को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाना है। यहां विभिन्न क्षेत्रों की खास शिल्पकला, हथकरघा और हस्तनिर्मित उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
‘एक जिला, एक उत्पाद’ पहल के तहत स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले विशिष्ट उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके जरिए कारीगरों और छोटे उद्यमियों को नए बाजार उपलब्ध कराने के साथ-साथ भारत की पारंपरिक कला और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने पर भी जोर दिया जा रहा है।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच के अवसर पर आयोजित यह प्रदर्शनी ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ की भावना को भी मजबूत करती है। स्थानीय उत्पादों की यह प्रदर्शनी भारत की विविधता, रचनात्मकता और कारीगरों के उत्कृष्ट कौशल को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का अवसर दे रही है।