Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में जिले में एक 30 वर्षीय व्यक्ति को अपनी दूसरी शादी के बाद से अपनी पहली पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार करने और मारपीट के बाद उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी ने मंगलवार को पीड़िता के साथ यौन उत्पीड़न किया, उसकी पिटाई की, उसके बाल काटे और उसका वीडियो बनाया। पुलिस उपाधीक्षक उमाकांत चौधरी ने बताया कि घटना के बाद पीड़िता के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई।
डीएसपी ने पीटीआई को बताया कि भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मानपुर पुलिस स्टेशन में पति, उसकी मां और उसकी दूसरी पत्नी के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआरआई) दर्ज की गई है।
डीएसपी ने बताया कि दूसरी शादी के बाद से ही आरोपी का पीड़िता से अक्सर झगड़ा होता रहता था, अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच की गई है और आगे की जांच जारी है।