Dehradun: पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई

Dehradun: पंजाब से हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड आने की कोशिश कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर पांवटा साहिब सीमा पर  हालात सामान्य रहे, प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और पूरे इलाके में नजर रखी जा रही है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने पांवटा साहिब सीमा का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

सीमा पर पुलिस और सुरक्षा बल की पर्याप्त तैनाती की गई है, देहरादून आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। वहीं गुरुद्वारा पांवटा साहिब में प्रशासन और निहंग सिख समुदाय के प्रतिनिधियों के बीच शांतिपूर्ण माहौल में बातचीत जारी है। वहीं, एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर निहंग सिखों से वार्ता के लिए हिमाचल प्रदेश सिरमौर के पांवटा साहिब गुरुद्वारा पहुंचे थे।
संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बातचीत के जरिए स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *