Bihar CM: बिहारमें ‘सम्राट युग’ की शुरुआत, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने डिप्टी सीएम

Bihar CM: बिहार को 24वां मुख्यमंत्री मिल गया, सियासी इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब बिहार में भाजपा के किसी नेता मुख्यमंत्री के रूप शपथ ली, लोकभवन में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।  राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने लोकभवन में भाजपा नेता सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

करीब 20 साल बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ है, भारतीय जनता पार्टी के नेता सम्राट चौधरी राज्य के नए मुख्यमंत्री हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से मंगलवार को नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। जिसके बाद आज सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली है, जिससे राज्य में पहली बार भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का गठन हुआ है।

लोकभवन में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में उन्होंने बिहार की कमान संभाली। इस ऐतिहासिक पल के साथ ही सूबे में दशकों पुराने सियासी समीकरण बदल गए हैं। अब भाजपा राज्य में ‘जूनियर पार्टनर’ के बजाय मुख्य भूमिका में है। मुख्यमंत्री के साथ केवल दो वरिष्ठ नेताओं को कैबिनेट में जगह दी गई। जो जेडीयू कोटे से उपमुख्यमंत्री हैं, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव हैं। न

बिहार में सत्ता परिवर्तन के बीच जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई कैबिनेट में वे एक नीतीश कुमार के भरोसेमंद हैं। विजय चौधरी का लंबा प्रशासनिक अनुभव और नीतीश कुमार के प्रति उनकी निष्ठा इस गठबंधन सरकार को मजबूती प्रदान करेगी। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उनकी मौजूदगी ने साफ कर दिया कि नई सरकार में जेडीयू और भाजपा के बीच तालमेल और संतुलन बनाए रखने में उनकी भूमिका निर्णायक रहने वाली है।

डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मैं नीतीश कुमार जी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। यह जिम्मेदारी मिलना उनके मुझ पर विश्वास का परिणाम है। बिहार की नई सरकार नीतीश कुमार जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर काम करेगी। उनका काम करने का तरीका अद्भुत था, और हम उसी रास्ते पर चल रहे हैं। नए मुख्यमंत्री ने भी कहा है कि हम नीतीश कुमार जी द्वारा शुरू की गई योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *