Bihar Band: पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट, तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया

Bihar Band: आज बिहार बंद है, दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए हंगामे के अगले दिन पटना में हुए भारी उपद्रव की कड़ी में वामपंथी छात्र संगठनों के बिहार बंद को पहले वामदलों ने, फिर पूरे महागठबंधन ने समर्थन दिया। तेज प्रताप भी साथ उतरे। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर रहे। पटना में तेज प्रताप यादव को इसी दौरान हिरासत में लिया गया।

बता दे कि पटना के गांधी मैदान स्थित गेट नंबर-10 के पास काफी संख्या में छात्र प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, गांधी मैदान में मोना सिनेमा के बाद कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ दिया। सभी लोग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस दौरान तेज प्रताप यादव भी हाथ में तिरंगा लिए दिखे, पटना पुलिस ने सभी छात्रों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की।

इस दौरान तेज प्रताप यादव को पुलिस ने पटना में हिरासत में लिया है। तेज प्रताप यादव अपने समर्थकों के साथ विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने निकले थे। इसी दौरान पटना जंक्शन के पास पुलिस ने उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद तेज प्रताप के समर्थकों ने आक्रोश जताया। समर्थकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *