New Delhi: दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी

New Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से बजट पेश किए जाने से कुछ घंटे पहले विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। आधिकारिक सूत्रों ने ये जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि सुबह सात बजकर 28 मिनट पर विधानसभा को बम की धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ और इसके बाद सुबह सात बजकर 49 मिनट पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को भी एक ईमेल भेजा गया। बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और उन्होंने तलाश शुरू की।

पुलिस से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ‘‘हमने परिसर के अंदर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।’’

ईमेल में कथित तौर पर उप-राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा समेत कई उच्च पदस्थ गणमान्य हस्तियों का जिक्र था।
सूत्र ने बताया कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है, साथ ही गहन तलाशी अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *