UP News: उत्तर प्रदेश के औरैया में डाकुओं और बंदूकों के धमाके बीते दिनों की बात हो गए हैं, यहां मां मंगला काली मंदिर आस्था और बदलाव का प्रतीक बनकर उभरा है।
यमुना नदी घाटी में बसा मंदिर कभी खूंखार डाकुओं का अड्डा हुआ करता था। अब सारे दिन ये मंदिर घंटियों, मंत्रोच्चार और खास कर चैत्र नवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहता है।
मुख्य पुजारी ने बताया कि “नवरात्रि के दौरान, विशेषकर चैत्र नवरात्रि में, जब मेला लगता था, चंबल क्षेत्र के सभी डाकू यहाँ आते थे। वे देवी को झंडे और घंटियां अर्पित करने आते थे।
ये मंदिर परिसर में अद्भुत बदलाव है। कभी लोग यहां आने से डरते थे। अब यहां आने के लिए लालायित रहते हैं। उनका मानना है कि मां मंगला काली मंदिर ने हमेशा संदेश दिया है कि बुराई पर अच्छाई की जीत होती है।