Iran War Live: अमेरिका के पूर्व NSA का बड़ा दावा, ईरान के नए सुप्रीम लीडर अली रेजा अराफी की भी मौत

Iran War Live: अमेरिका और इजराइल के साथ ईरान के खिलाफ जंग शुरू किए जाने के बाद से मध्य पूर्व क्षेत्र में स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई है. इस बीच अमेरिका के पूर्व NSA का बड़ा दावा किया है, ईरान के नए सुप्रीम लीडर अली रेजा अराफी की भी मौत हो चुकी है।

ईरान ने कल दुबई पर कई हमले किए थे और आज उसकी ओर से कुवैत पर निशाना साधा जा रहा है, आज कुवैत में पहले F-15 फाइटर जेट को मार गिराया गया फिर वहां स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाए जाने की खबर है.

बहरीन के गृह मंत्रालय का कहना है कि उसने एयर रेड अलर्ट एक्टिवेट कर दिए हैं और लोगों से सबसे पास की सबसे सुरक्षित जगह पर जाने को कहा है, उसने कहा कि मनामा को पास के शहरों से जोड़ने वाला शेख खलीफा बिन सलमान ब्रिज बंद कर दिया गया है और लोगों से जरूरत पड़ने पर ही मेन सड़कों का इस्तेमाल करने को कहा गया है.

अमेरिका के पूर्व एनएसए का दावा है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर अली रेजा अराफी की भी मौत हो चुकी है, इससे पहले राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कल बताया था कि अमेरिकी और इजराइली हमलों में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद एक नई परिषद ने अपना काम शुरू कर दिया है. पेजेशकियान परिषद के 3 अधिकारियों में से एक हैं, इसमें न्यायपालिका के प्रमुख गुलाम हुसैन मोहसेनी एजेही और अयातुल्ला अली रजा अराफी भी शामिल थे.

इजराइल की एम्बुलेंस सर्विस के मुताबिक, ईरानी की ओर से मिसाइलों के जरिए इजराइल के शहर बेत शेमेश पर हमला किया गया है, जिसमें कम से कम 9 लोग मारे गए हैं, 28 फरवरी से जंग के शुरू होने के बाद से इजराइल पर सबसे खतरनाक हमला है. इजराइली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने लेबनान के 50 से ज्यादा गांवों के लोगों को खाली करने को कहा है, क्योंकि लेबनान में इजराइल और ईरान के सपोर्ट वाले हिज़्बुल्लाह के बीच गोलीबारी शुरू हो गई है।

ईरान ने ड्रोन से अमेरिकी फाइटर जेट F-15 को को मार गिराया है, इस जेट का मलबा कुवैत में गिरा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *