Shreyas Talpade के खिलाफ यूपी में FIR दर्ज

Shreyas Talpade: बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े एक विवाद में घिर गए हैं। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में उनके खिलाफ कथित निवेश घोटाले को लेकर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में उनके साथ 12 अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह केस 10 फरवरी को भोगांव थाना में दर्ज किया गया। मोहल्ला मिश्राना निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि श्रेयस तलपड़े और उनके सहयोगियों ने निवेश के नाम पर उनसे लाखों रुपये की ठगी की।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी पक्ष ने एक निवेश परियोजना का झांसा देकर ग्रामीणों से पैसे लिए। बताया जा रहा है कि यह कथित धोखाधड़ी मुंबई के एक बैंक शाखा से जुड़े निवेश योजना के नाम पर की गई।

अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल श्रेयस तलपड़े की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *