UP News: औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र की है जहाँ पर एक गांव से एक युवती के घर से लापता होने के बाद उसके कमरे में बिस्तर पर सांप की केंचुली मिलने से गांव में उसके नागिन बनने’ की अफवाह फैलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र की पाता चौकी के एक गांव की युवती रविवार की रात अचानक घर से गायब हो गई सुबह जब परिजन सोकर उठे तो उसके बिस्तर पर सांप की केंचुली रखी देख परेशान हो गए।कुछ ही देर में युवती के नागिन बनकर गायब होने की अफवाह फैल गई। जानकारी पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
सूत्रों की माने तो युवती के परिजन उसकी शादी कहीं और तय करने की तैयारी कर रहे थे।इसी बात से नाराज होकर युवती ने घर से जाने से पहले यह फिल्मी नाटक रचा,ताकि लोगों में भ्रम फैल जाए।गांव में चर्चा थी कि युवती ने जानबूझकर बिस्तर पर सांप की केंचुली रखी और घर से चली गई।फिलहाल पुलिस युवती की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।