Chirag Paswan: प्लास्टिक उद्योग टिकाऊ उत्पाद बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाए- मंत्री चिराग पासवान

Chirag Paswan:  केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि प्लास्टिक उद्योग टिकाऊ उत्पादों के निर्माण के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का लाभ उठाए। मंत्री यहां पांच से 10 फरवरी, 2026 तक आयोजित हो रही प्रदर्शनी ‘प्लास्टइंडिया 2026’ को संबोधित कर रहे थे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पासवान ने ‘प्लास्टिक उद्योग स्थिति रिपोर्ट 2025’ जारी की और प्लास्टइंडिया फाउंडेशन द्वारा आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क (आईआईएमसीआईपी) के सहयोग से विकसित ‘स्टार्टअप खोज पहल’ के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

उद्योग जगत के हितधारकों को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने बर्बादी को कम करने और ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण के अनुरूप स्थायित्व को बढ़ावा देने के लिए प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर जोर दिया। उन्होंने राष्ट्रीय विकास और आत्मनिर्भरता में योगदान देते हुए टिकाऊ विनिर्माण की दिशा में प्लास्टिक उद्योग के सामूहिक प्रयासों की सराहना की।

चिराग पासवान ने उद्योग से गुणवत्ता के साथ समझौता न करने का भी आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *