Epstein files: ब्रिटेन की राजनीति में इन दिनों नई हलचल मची है, ऐसे में ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर भी इससे अछूते नहीं हैं। दरअसल एपस्टीन फाइल के नए खुलासों ने उनकी सरकार के लिए परेशानी खड़ी कर दी है।
एपस्टीन से संबंधित फाइलों के प्रकाशन के बाद प्रधानमंत्री की अपनी लेबर पार्टी की साख को नुकसान पहुंचा है।
स्टारमर की लेबर पार्टी के कुछ सांसदों ने 2024 में पीटर मैंडेलसन को राजनयिक पद पर नियुक्त करने के उनके फैसले के लिए इस्तीफे की मांग की है क्योंकि मैंडेलसन का नाता एक दोषी यौन अपराधी से था।
मैंडेलसन, मानव तस्करी के मामले में दोषी करार दिए गए जेफरी एपस्टीन के साथ अपने संबंधों को लेकर नए सवालों से घिरे हैं।
स्कॉटलैंड में लेबर पार्टी के नेता, अनस सरवर ने इन मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि “बहुत सारी गलतियां हुई हैं” और “डाउनिंग स्ट्रीट में नेतृत्व को बदलना होगा।”
स्टारमर के चीफ ऑफ स्टाफ और उनके संचार निदेशक ने भी कुछ ही समय के अंतराल में इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, स्टारमर ने जोर देकर कहा कि वह पद नहीं छोड़ेंगे।