Mahashivratri: जूनागढ़ के भवनाथ में महाशिवरात्रि का मेला हर-हर महादेव के जयकारों के साथ 11 फरवरी से शुरू हो जायेगा, जिसे इस साल राज्य सरकार ने मिनी कुंभ घोषित किया है। इसको लेकर कलेक्टर ऑफिस में समीक्षा बैठक हुई जिसमे संतों और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने की बात कही गई।
11 फरवरी की सुबह झंडारोहण के साथ मेले की शुरुआत होगी, जबकि शाम सात बजे भव्य डमरू यात्रा, महाआरती और धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा।
जिला प्रशासन के मुताबिक, मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं, ताकि महाशिवरात्रि मेला सुचारू और भव्य रूप से संपन्न हो सके।