T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच पर फैसला आईसीसी करेगा- राजीव शुक्ला

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंने या नहीं? इसका फैसला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद करेगी।

ऐसी खबरें आ रही हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड फैसला बदल सकता है और कुछ रिपोर्टों में तो ये भी दावा किया गया है कि दोनों देशों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इन सबके बीच, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का कहना है कि मैच को लेकर फैसला आईसीसी लेगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में मुकाबला खेला जाना है। हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले साफ कर दिया था कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप में तो खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *