Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष, प्रख्यात लेखक, कवि एवं गीतकार प्रसून जोशी ने की शिष्टाचार भेंट, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रसून जोशी के साहित्य एवं सिनेमा के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।
दोनों के बीच हुईं कला, संस्कृति, साहित्य व सिनेमा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा, उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, लोक कला, लोक संगीत तथा राज्य में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य को फिल्म निर्माण व शूटिंग के अनुकूल केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और आवश्यक नीतिगत सहयोग एवं सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री उन्होंने कहा कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में प्रसून जोशी द्वारा किए जा रहे कार्यों की की सराहना