Magh Mela: समापन की ओर माघ मेला, 15 फरवरी को आखिरी पवित्र स्नान

Magh Mela: 45 दिनों तक चलने वाले माघ मेले के समापन में बस अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में अब संगम में प्रवास करने वाले कल्पवासी और तीर्थयात्री अपनी आध्यात्मिक अवधि समाप्त कर यहां से प्रस्थान करने लगे हैं।

और अधिकारियों ने भी हजारों श्रद्धालुओं की मेजबानी करने वाले विशाल तंबू संगम के कुछ हिस्सों से हटाना शुरू कर दिया है।

इसके साथ ही, मेला मैदान में अस्थायी स्टॉल लगाने वाले दुकानदार भी जाने की तैयारी कर रहे हैं। माघ मेले का 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर आखिरी पवित्र स्नान के साथ समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *